रोज करें ये 5 काम, तेजी से घटेगा बढ़ा हुआ वजन

रोज करें ये 5 काम, तेजी से घटेगा बढ़ा हुआ वजन

सेहतराग टीम

आज के समय में सभी लोग फिट दिखना चाहते हैं। इसलिए तरह-तरह के प्रावधान ढुढ़ते रहते हैं। उसके बावजूद भी कई लोगों में मोटापे जैसी समस्या देखने को मिलती है। वहीं कई लोग तो डाइटिंग करते हैं। उसकी वजह से उनकी सेहत खराब हो जाती है लेकिन मोटापा नहीं जाता है। ऐसे में लोग अपना वजन कैसे कंट्रोल करें ये बड़ा सवाल है। ऐसी स्थिति में आज हम आपको बताएंगे कि अपने रूटीन में क्या शामिल करने से मोटापा होगा कंट्रोल।

पढ़ें- गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

ये 5 टिप्स वजन करेंगे कम (5 Easy Tips to Weight Loss in Hindi):

दिन में सोना जरूरी

अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो पूरी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। एक स्टडी के मुताबिक नींद की कमी की वजह से मेटाबोलिक रेट धीमा हो जाता है। इसके साथ ही रुटीन का काम करने में भी दिक्कत होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो पूरी नींद लें। पूरी नींद ना लेने की वजह से मसल लॉस हो जाता है और कैलोरी बर्न करने और मेटाबोलिज्म को तेज करने में मांसपेशियों का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। इसलिए दिन में थोड़ा जरूर सोएं।

ब्रेकफास्ट में खाएं पपीता

पपीपा को वजन कम करने का सबसे बेस्ट फ्रूट माना गया है। पपीते में फैट बहुत कम होता है, इसके साथ ही ये पाचन क्रिया को भी सुचारू रखता है। अगर आप रोजाना पपीते को नाश्ते में खाएंगे तो ये एसिडिटी की समस्या को भी जड़ से खत्म कर सकता है। इसलिए रोजाना सुबह नाश्ते में एक प्लेट भरकर पपीपा जरूर खाएं। 

बाजरे की खिचड़ी और छाछ

कई सारे लोग जब बढ़े वजन से परेशान होते हैं तो सबसे पहले रात का खाना खाना बंद कर देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं तो बिल्कुल ना करें। क्योंकि रात का खाना भी बेहद जरूरी है। बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या खा रहे हैं। रात को खाने में बाजरे की खिचड़ी और छाछ को डाइट में शामिल करें। बाजरा ग्लूटेन फ्री होता है और शरीर को एनर्जी देता है। इसके साथ ही आपके मेटाबोलिज्म को तेज करने का काम भी करता है। वहीं छाछ फैट को शरीर में जमा नहीं होने देती। इसलिए इन दोनों चीजों को रात के खाने में शामिल करें। 

मसाला चाय जरूर पीएं

चार चीजों को मिलाकर बनी मसाला चाय बढ़े वजन से परेशान लोगों को जरूर पीना चाहिए। ये चार चीजें अजवाइन, नींबू, शहद और दालचीनी हैं। मसाला चाय अपच से बचाती है और पाचनतंत्र के काम को आसान बनाती है। इसके साथ ही मसाला चाय में मौजूद शहद शरीर में मौजूद फैट को बर्न करने में मददगार भी होता है। रोजाना शाम को इस चाय को जरूर पीएं ये आपके शरीर में मौजूद चर्बी को पिघलाने में मदद करेगी। 

सुबह करें उठक बैठक

सुबह आंख खुलते ही आपका रुटीन शुरू हो जाता है। इसलिए जैसे ही आपकी सुबह आंख खुले तो सबसे पहले फ्रेश हों और कुछ खाने से पहले 10 मिनट एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को उठक बैठक कहते हैं। ये एक्सरसाइज वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके लिए आप बिना किसी सहारे के ऊपर ऊठे और फिर नीचे बैठें। इस एक्सरसाइज को जल्दी जल्दी करें। ऐसा रोजाना करने से आपके पेट के अलावा शरीर के अन्य जगहों पर मौजूद चर्बी कम होगी।

 

इसे भी पढ़ें-

गठिया रोगी हैं, तो बिल्कुल ना करें इन चीजों का सेवन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।